बोकारो, अप्रैल 8 -- फुसरो। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बीडीओ ने गौरव के साथ जानकारी दी कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत पात्र छात्राओं को लाभान्वित करने में बेरमो प्रखंड पूरे राज्य में अग्रणी रहा है। निर्देश दिया कि इस वित्तीय वर्ष में भी कोई भी पात्र छात्रा इस योजना से वंचित न रहे, इसके लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है। इसके साथ ही बताया कि आधार संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से पंचायतों में विशेष आधार कैंप भी लगाए जाएंगे। वहीं गुरु गोष्ठी के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.