दुमका, जून 14 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के कार्यालय कक्ष में शनिवार को एकीकृत बाल विकास के तहत सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में महिला पर्यवेक्षिका एवं प्रखंड संसाधन केंद्र रानेश्वर के बीआरपी एवं सभी सीआरपी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण कार्यालय दुमका से आए गौरव कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी को पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दिया गया। इस योजना के तहत कक्षा 8 में अध्ययनरत बालिका को 2500 रुपया, कक्षा 9 के लिए 2500 रुपया,कक्षा 10 के लिए 5000 रुपया,कक्षा 11 के लिए 5000 रुपया,कक्षा 12 के बालिका को 5000 रुपया एवं 18 -19 आयु...