मथुरा, जनवरी 4 -- डॉ़ अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच ने भारत में शिक्षा की अलख जगाने वाली देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी मुक्ति की प्रणेता ज्योति माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। डीग गेट स्थित अम्बेडकर भवन पर मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि 03 जनवरी 1831 को जन्मी सावित्रीबाई फुले ने उस समय नारी शिक्षा का दीप प्रज्वलित किया, जब महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। उन्होंने समाजिक रूढ़ियां तोड़कर शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, साहस एवं समर्पण की मिसाल है। उनकी विचारधारा आज भी बेटियों के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का स्रोत है। समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए दिया गया उनका योगदान युगों-युगों तक मानवता को दिशा देता रहेगा। पुष्पांजलि में त्रिलोकी नाथ कर्दम, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.