अमरोहा, जनवरी 4 -- ऑल इंडिया सैनी सभा, ज्योतिबा फूले विचार मंच, समता परिषद, सैनी सभा आदि संगठनों की ओर से स्थानीय बैंक्वेट हाल में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले की 195 वीं जयंती मनाई गई। संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके जीवन से संबंधित संघर्षों की विस्तार से चर्चा की। मांग की फूले दम्पत्ति की जीवनी को साहित्य में शामिल करने, अमरोहा में उनके नाम द्वार बनाने, जिले का नाम पुनः ज्योतिबा फूले नगर करने तथा उन्हें भारत रत्न से सम्मनित किया जाए। सैनी शाक्य, मौर्य, कुशवाह को सर्वाधिक पिछड़े वर्ग में रखकर विधानसभाओं व लोकसभा में स्थान सुरक्षित किए जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह सैनी ने की। समारोह में ऑल इंडिया सैनी सभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह सैनी, फूल सिंह सैनी, सावित्री सैनी, उषा सैनी, चन्द्रपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.