बिजनौर, मार्च 1 -- सावित्री देवी ट्रस्ट से जुड़े भूमि प्रकरण में सिविल जज (सी.डि.) बिजनौर की अदालत ने अप्रैल तक यथास्थिति का स्टे आदेश पारित कर दिया है। स्टे आदेश मिलने पर ट्रस्ट अध्यक्ष रजनीश तोमर ने डीएम व एसपी को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की है। उधर सांसद रूचिवीरा ने इस स्टे को भ्रमित करने का तरीका करार दिया है। सावित्री देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर ने बताया कि सावित्री ट्रस्ट की संबंधित नंबरों की भूमि बैराज रोड पर है, जिसको लेकर ट्रस्ट व मुरादाबाद सांसद रूचिवीरा से विवाद चल रहा है। सावित्री देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर का आरोप है कि पिछले दिनों सावित्री देवी ट्रस्ट की भूमि पर मुरादाबाद सांसद रुचिवीरा ने अपने लोगों के साथ पहुंच अवैध कब्जा कर लिया था, जिसे ट्रस्ट के वालंटियर्स ने कब्जा मुक्त कराया था। उधर, सांसद का आरोप है कि...