कौशाम्बी, जनवरी 3 -- सिराथू/सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल कमेरावादी के सिराथू स्थित कार्यालय में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन, महिला शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने जिस दौर में बालिकाओं की शिक्षा की अलख जगाई, उस समय समाज में अनेक बाधाएं थीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.