सावित्रीबाई फुले से मिलती है शिक्षा और सामाजिक बदलाव की प्रेरणा: समरेंद्र सिंह
छपरा, मार्च 8 -- छपरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार और सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को याद करना है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि जब महिलाओं को बराबरी के अवसर मिलते हैं, तो पूरा समाज और देश तरक्की की ओर बढ़ता है। शिक्षक नेता ने सावित्रीबाई फुले समेत देश की महान महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि नारी शक्ति हमेशा से समाज परिवर्तन की अग्रदूत रही है।सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का अलख जगाया तथा समाज में जागरूकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.