पटना, जनवरी 3 -- समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी ने श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणादायक वातावरण में मनाई। जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। समारोह की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उपेन्द्र सहनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह के विरोध और सामाजिक समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया। मौके पर रंजन कुमार, बिट्टू कुमार, रणजीत तिवारी, श्रवण कुमार यादव , स...