सावित्रीबाई फुले योजना से 45 हजार छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य
चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के क्रियान्वयन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। उपायुक्त ने जिले की 45 हजार पात्र छात्राओं को योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित होने की जानकारी देते हुए शीघ्र निबंधन का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग को ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर पात्र छात्राओं का विवरण जल्द अद्यतन कर संबंधित सीडीपीओ के माध्यम से समाज कल्याण विभाग को अग्रसारित करने को कहा। विद्यालय स्तर पर पात्र छात्राओं की पहचान और आवश्यक दस्तावेज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। योजना का उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा से जोड़ना, बाल विवाह रोकना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह भी पढ़ें- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 45 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.