बोकारो, जनवरी 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को रामडीह मोड़ कुशवाहा धर्मशाला में झारखण्ड कुशवाहा महासभा की ओर से देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गयी। मुख्य अतिथि कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि जिस समय देश मे रूढ़ीवादी व्यवस्था में नारी की शिक्षा में पाबंदी था, उस समय माता सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों व महिलाओ के लिए स्कूल बनाया। उन्होंन काफी यातनाएं सहकर नारी शिक्षा में अलख जगाया। आज महिलाएं हर शिखर पर परचम लहरा रही है। प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति तक सुशोभित किया है। मौके पर अजय कुमार कुशवाहा, संजय शान, सुनील कुमार महतो, रतीलाल महतो, लालजी महतो, भीम चन्द्र महतो, चौहान महतो, भरत महतो, गंगाधर महतो, भीमलाल महतो, मनिंद्र महतो, वंशीधर महतो, राजू रंजन, घनश्याम महतो सहित अन्य मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.