गया, जनवरी 3 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू सीपीएस स्कूल और प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल परिसर में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई गई। मौके पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र के सतारा में जन्मी सावित्रीबाई ने महिलाओं और बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। महिलाओं में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया। उन्होंने अपने जीवन में विधवा विवाह कराने, छुआछुत मिटाने, दलित महिलाओं को शिक्षित बनाने में सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन गरीब और वंचित लोगों को सशक्त करने में समर्पित था। उन्होंने शिक्षा व समाज सुधार को बहुत महत्व दिया। मौके पर स्कूल के निदेशक राकेश कुमार टुन्नी, प्रबंध निदेशक राजकुम...