संभल, जनवरी 4 -- आवास विकास के जीएस पब्लिक स्कूल में माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई । जिसमें उनके समाज में किए गए कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के सामाजिक कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए । उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए अलख जगाई थी। हमें उनके बताएं रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में मनोहर मौर्या, गिरिराज मौर्या, संजय सैनी, प्रेम प्रकाश मौर्या, राजेंद्र मौर्या, सत्य प्रकाश मौर्या, मनोहर सैनी, मदन सैनी , दुर्गा प्रसाद सैनी, वेद राम सैनी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.