कौशाम्बी, जनवरी 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जयंती अवसर पर तेरहरा, सिराथू, कौशांबी स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने करते हुए कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार बनाया और शोषित-वंचित समाज, महिलाओं तथा पिछड़े वर्गों को शिक्षित कर समानता और आत्मसम्मान की अलख जगाया। उनका जीवन आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लखन मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशिक अली, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शोभा सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.