गया, मार्च 10 -- मगध विश्वविद्यालय परिसर स्थित फाउंटेन गोलंबर के पास मंगलवार को समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'आधुनिक भारत में सावित्रीबाई फुले के विचारों की प्रासंगिकता' विषय पर आयोजित पुष्पांजलि सह संगोष्ठी कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए की गयी। मविवि में राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार घोष ने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और आज उनके विचारों को व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। पूर्व विधायक कर गया कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. कृष्णनंदन यादव ने कहा कि उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने जिस दौर में महिलाओं और वंचित समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.