फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- फिरोजाबाद। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने उनके जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मानना था कि शिक्षा के बिना स्वस्थ और समृद्ध समाज की स्थापना नहीं की जा सकती। सबके लिए समान शिक्षा ही किसी भी देश को उन्नत और श्रेष्ठ बनाती है। कुशवाहा जिला महासभा द्वारा श्रीराम कॉलोनी स्थित सृजन दीक्षा केंद्र पर मुख्य अतिथि डॉ. प्राजंलि कुशवाहा ने शुभारंभ करते हुए कहा कि माता सावित्रीबाई का मानना था कि शिक्षा के बिना स्वस्थ और समृद्ध समाज की स्थापना नहीं की जा सकती। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं और बेटियों के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य माता सावित्रीबाई फुले के प्रयासों का ही परिणाम है। डॉ....