शाहजहांपुर, मार्च 11 -- पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में निगोही रोड स्थित अशोक विहार के सम्राट अशोक पार्क के पास द अशोका लाइब्रेरी में सावित्रीबाई फुले के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ 1848 में बालिकाओं के लिए पहली पाठशाला शुरू कर समाज में क्रांतिकारी कदम उठाया। एसपी कॉलेज के प्रवक्ता ज्वाला प्रसाद ने उनके सामाजिक सुधार और महिला शिक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में भगवत राम, बुधपाल सिंह, मलखान सिंह, दिव्यांशु उपासक, अंतरा सिंह, सुनील कुमार, सुमित कुमार, चंद्रपाल संखवार और प्रियांशु उपासक सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...