रामगढ़, मार्च 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा धाम के पूर्वी छोर पर गोला रजरप्पा मंदिर मुख्य मार्ग स्थित संस्कार होटल में गुरुवार को माली मालाकार संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन की ओर से प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पिंटू मालाकार और संचालन उदय मालाकार व शशि मालाकार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज सुधार की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले व महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि समाज में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.