गया, जनवरी 4 -- गया शहर के पंचदेव धाम में रविवार को शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय महात्मा फुले क्रांतिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनय कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के सहयोग से महिलाओं के लिए स्कूल की स्थापना कर शिक्षा का अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उस दौर में जब समाज में जाति-भेद, छुआछूत, बाल विवाह और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था, तब सावित्रीबाई ने विरोध और अभद्र व्यवहार झेलते हुए भी महिलाओं को शिक्षित करने का मिशन जारी रखा। उन्होंने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण का जो स्वरूप दिख रहा है। उसमें सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.