रुडकी, जनवरी 4 -- नंद विहार कॉलोनी में रविवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सेविका एवं कवयित्री सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही युवा पीढ़ी को उनसे प्ररेणा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, आत्मनिर्भरता और आजीविका जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 210 महिलाओं को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। नंद विहार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी रहीं। जबकि अध्यक्षता वैजयंती माला ने की। मुख्य अतिथि डॉ. कल्पना सैनी ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बालिका शिक्षा की नींव रखकर समाज को नई दिशा दी। महिला शिक्षा के लिए किए गए उनके संघर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.