मेरठ, जनवरी 4 -- लावड़। कस्बे में सैनी चौराहे पर शनिवार को विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह के समय में हवन पूजन किया गया जिसमें सभी ने आहुति दी। अतुल प्रधान समेत कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। अतुल प्रधान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए आवाज उठाई और उन्हें शिक्षा के अधिकार का हक दिलाने में अहम योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने मीठेपुर गांव में पहुंचकर रजबहे किनारे सड़क निर्माण का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह संपर्क मार्ग मीठेपुर को जलालपुर गांव से जोड़ेगा और कम दूरी में ग्रामीण सफर तय कर सकेंगे। इस दौरान हुकम सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.