आरा, जनवरी 3 -- जगदीशपुर। नयका टोला स्थित जन विकास क्रांति सभाकक्ष में शनिवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जेडीयू सलाहकार लालबहादुर महतो, रालोसपा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा और मुकेश सिंह सहित अन्य अतिथियों नेकिया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा कि सावित्रीबाई ने रूढ़ियों को तोड़कर महिला शिक्षा की अलख जगाई जो आज भी प्रेरणास्रोत है। अध्यक्षता मुकेश मौर्या ने की। मौके पर डॉ हिमराज सिंह, पैक्स अध्यक्ष राणा कुशवाहा और कुमारी स्नेहा सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.