सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 45 हजार छात्राओं को आच्छादित करने का लक्ष्य
चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के सफल क्रियान्वयन एवं जिले में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का पोर्टल पुनः खोला गया है। इसके तहत जिले में योजना की अहर्ता रखने वाली सभी छात्राओं का जल्द से जल्द निबंधन सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र किशोरियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.