पाकुड़, अक्टूबर 9 -- पाकुड़। प्रतिनिधि उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे। बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं लाभुक छात्राओं की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ समय पर प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह योजना बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़ाव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.