वाराणसी, मार्च 11 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कनेरी मोहनसराय स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सावित्रीबाई फुले के सामाजिक योगदान, विशेषकर महिला शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, बसंत लाल पटेल, संत राज पटेल, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, रामधन मास्टर, सकल नारायण मास्टर, आदर्श पटेल, डॉ. प्रेम पटेल, भरत पटेल, दशमी पटेल, बेचू पटेल, पारस पटेल, शंभू पटेल, सोमनाथ पटेल, भूलन पटेल, आदिल खान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.