मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं संघर्षों को स्मरण करते हुए ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन और ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह का आयोजन जिला कार्यालय मोतीझील में किया गया। कॉमरेड अरविंद कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का संघर्ष आज बहुत ही प्रासंगिक है। आज समाज में भेदभाव, जातिवाद, क्षेत्रवाद और संप्रदायवाद हावी है। सही और समतामूलक शिक्षा से छात्र-छात्राओं को वंचित किया जा रहा है। शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य को समाप्त किया जा रहा है। देश को केवल राजनीतिक स्वतंत्रता मिली है, जबकि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता आज भी अधूरी है। इसी का परिणाम है कि लूट, हत्या, अपराध,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.