सावरकर के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान अहम
प्रयागराज, मई 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सावरकर विचार मंच प्रयागराज की ओर से गुरुवार को वीर सावरकर जयंती पर राजरूपपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई। मुख्य वक्ता चारु मित्र पाठक ने सावरकर के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और अंडमान की सेल्यूलर जेल में झेली गई यातनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने समाज को जातियों में न बंटने और हिंदुत्व की विचारधारा पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर संघचालकों सहित कई पदाधिकारियों ने विचार रखे। अंत में स्वयंसेवक रामानुज ने वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन कराया। यह भी पढ़ें- सावरकर ने राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता की अलख जगाई: सरावगी यह भी पढ़ें- भारतीय जन महासभा ने मनाई विनायक दामोदर सावरकर की जयंती यह भी पढ़ें- वीर सावरकर की जयंती पर राष्ट्रभक्ति का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.