सावन 30 जुलाई से: गुरु-शुक्र का शुभ संयोग देगा समृद्धि
गाजीपुर, जुलाई 24 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण मास इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस बार सावन 30 दिनों का रहेगा और इसकी शुरुआत आयुष्मान योग में होगी। साथ ही गुरु और शुक्र ग्रह के शुभ संयोग से धर्म, भाग्य, ऐश्वर्य और समृद्धि के विशेष योग बनेंगे।
सावन के सोमवार पंडित वरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष सावन में चार सोमवार 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ेंगे। सावन सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक तथा महामृत्युंजय मंत्र का जाप अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि पूरे माह में गुरुवार और शुक्रवार पांच-पांच बार आएंगे, जिससे गुरु और शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से सुख-समृद्धि, धन-धान्य और वैभव में वृद्धि के योग बनेंगे।
धार्मिक महत्व उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.