नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सावन का तीसरा सोमवार इस बार नाग पंचमी के साथ पड़ रहा है। 17 अगस्त को सावन सोमवार के दिन ही नाग पंचमी मनाई जा रही है। सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, वहीं नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की परंपरा है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए आज का दिन खास माना जा रहा है। मान्यता है कि सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा परिवार की सुख-शांति और सुरक्षा की कामना से की जाती है। नागों का भगवान शिव से भी खास संबंध माना गया है। भगवान शिव के गले में नाग विराजमान हैं, इसलिए नाग पंचमी का पर्व शिव उपासना से भी जुड़ा हुआ है।शिवजी को क्या चढ़ाएं? आज शिवलिंग पर जल चढ़ाना सबसे सरल पूजा मानी जाती है। इसके बाद दूध से अभिषेक किया जा सकता है। भगवान शिव को बेलपत्र, सफेद फू...