सावन सोमवार को नाग पंचमी, शिव संग होगी नाग देव की आराधना
लखनऊ, अगस्त 16 -- सावन के तीसरे सोमवार को इस बार आस्था का विशेष संयोग बन रहा है। एक ओर सावन का सोमवार भगवान शिव की आराधना का विशेष दिन होगा, वहीं नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच नाग देवता की पूजा-अर्चना भी होगी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ नाग देवता को दूध, पुष्प और पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करेंगे। सावन के सोमवार को नाग पंचमी पड़ने से इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को शाम 4.52 बजे शुरू होकर 17 अगस्त को शाम पांच बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार नाग पंचमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। नाग पंचमी की पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 5.51 बजे से 8.29 बजे तक रहेगा. यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.