कौशाम्बी, अगस्त 17 -- भगवान भोलेनाथ को समर्पित पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष पर्व के मौके पर सोमवार तड़के तीन बजे से ही शक्तिपीठ कड़ा धाम में श्रद्धालुओं और कांवरियों का पहुंचना शुरू हो गया। जिले के अलावा गैर जनपदों से पहुंचे भक्तों ने कुबरी घाट, कालेश्वर घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर मां गंगा के जल में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल भरा और पांडवों द्वारा स्थापित कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दिव्य अलौकिक खंडित शिवलिंग का गंगा जल से जलाभिषेक किया। भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद, दूध, पुष्प आदि पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कालेश्वर घाट के नांगा मठ में भंडारे का हुआ आयोजन शिव पूजन के बाद श्रद्धालुओं न...