सावन सोमवार: भक्तों ने किया भोलेनाथ का अभिषेक
ललितपुर, अगस्त 3 -- बानपुर। भगवान आशुतोष का पवित्र माह सावन के प्रथम सोमवार को कस्बा बानपुर के शिवालयों में बम बम भोले के जयकारे गुंजमाय हुए। प्रात:काल से ही मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगना प्रारंभ हो गया था। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बेलपत्र, शमी पत्र, धतूरा, पुष्प अर्पित करके रुद्राभिषेक किया और परिवार में सुख समृद्धि को कामना की। कस्बा बानपुर में श्री थाना मंदिर से शिवधाम कुंडेश्वर के लिए कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहे। कावड़ यात्रा थाना मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, पंचायत चौराहा, गांधी चौराहा, किला का मैदान, देवी जी मोहल्ला, बड़ी चिरौल होते हुए श्री शिव धाम कुंडेश्वर पहुंची। यह भी पढ़ें- Meerut News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष कावड़ यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.