नई दिल्ली, अगस्त 1 -- सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। भक्त इन दिनों महादेव को खुश करने के लिए पूजा-पाठ और व्रत-उपवास करते हैं, जिनमें शिवलिंग का अभिषेक करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी के लिए पंचामृत तैयार किया जाता है, जिसे भगवान शिव को अर्पित किया जाता है और बाद में प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि बस दूध, दही और बाकी चीजों को मिक्स कर के पंचामृत बन जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। पंचामृत बनाते हुए सभी सामग्रियों की मात्रा भी सही होना जरूरी है। पारंपरिक तरीके से पंचामृत बनाते समय एक खास अनुपात फॉलो किया जाता है, जो ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता है। सावन के सोमवार पर आप भी पंचामृत बनाने वाले हैं, तो ये बातें नोट कर लें।किन-किन चीजों से बनाया जाता है पंचामृत? पंचामृत दो शब्दों से मिलकर बना है- ...