सावन से पहले लंबित काम प्राथमिकता से पूरा कराएं
वाराणसी, जुलाई 18 -- वाराणसी। सावन में वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं की सम्भावित भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) बृजेश कुमार यादव ने शुक्रवार को कैंट स्टेशन स्थित अपने कार्यालय में समन्वय बैठक की। उन्होंने सावन शुरू होने से पहले सभी लम्बित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में स्टेशन परिसर एवं उसके आसपास चल रहे विभिन्न विकास तथा प्रबंधन कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। यात्रियों की आवाजाही के अनुरूप संभावित होल्डिंग एरिया की व्यवस्था, संभावित विशेष रेलगाड़ियों के संचालन, अतिरिक्त वाणिज्य एवं आरपीएफ कर्मियों की तैनाती, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, यात्री मार्गदर्शन, भीड़ नियंत्रण समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक यह भी पढ़ें- Bhaga...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.