लखीसराय, जून 13 -- अजय कुमार, लखीसराय। जिले के प्रसिद्ध बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम परिसर में निर्माणाधीन 'शिवगंगा' परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। लगभग 14.04 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही यह महत्वाकांक्षी योजना आगामी श्रावणी मेले से पहले पूरी करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद अशोकधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, कांवरियों और पर्यटकों को शिवगंगा में स्नान करने की सुविधा मिल सकेगी। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की शिवगंगा की तर्ज पर तैयार की जा रही यह परियोजना धार्मिक आस्था, पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। -----

सावन में अशोक धाम पूजा करने आते हैं लाखों श्रद्धालु: बिहार-झारखंड विभाजन के बाद देवघर झारखंड में चला गया, जिसके बाद बिहार म...