सावन से पहले तैयारियों की अंतिम परीक्षा, पुलिस ने कसी सुरक्षा की कमान
औरैया, जुलाई 27 -- 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास को लेकर जिले में तैयारियों ने अंतिम दौर में प्रवेश कर लिया है। देवकली मंदिर समेत जिले के प्रमुख शिवालयों में लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सबसे बड़ा फैसला भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू करने का लिया गया है, ताकि कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान यातायात बाधित न हो। औरैया पुलिस ने श्रावण मास के प्रत्येक रविवार रात से सोमवार रात तक तथा शिवरात्रि समेत अन्य प्रमुख पर्वों पर भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। कानपुर, इटावा, जालौन और अन्य जनपदों की ओर से आने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। देवकली मंदिर और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.