अलीगढ़, जुलाई 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सनातन धर्म में सबसे पवित्र माना जाने वाला सावन का महीना इस बार 30 जुलाई से शुरू हो रहा है और 28 अगस्त तक चलेगा। इस बार का सावन आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। एक तरफ पूरे महीने भगवान शिव की आराधना की गूंज रहेगी, तो दूसरी तरफ त्योहारों की झड़ी भी लगी रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सबसे अच्छी बात यह है कि इस दौरान पड़ने वाले सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का असर भारत में नहीं होगा, इसलिए त्योहारों पर सूतक का कोई साया नहीं पड़ेगा。 यह भी पढ़ें- 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, पड़ेंगे चार सोमवारइस बार सावन में होंगे चार सोमवार इस वर्ष सावन मास में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जिन्हें सावन सोमवार व्रत के रूप में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के मुत...