सावन शुरू होने से पहले कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज
शामली, जुलाई 26 -- सावन मास की शुरुआत से पहले ही शिवभक्त कांवड़ियों का शामली से होकर गुजरने का सिलसिला तेज हो गया है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़िये दिन-रात राष्ट्रीय राजमार्ग और कांवड़ मार्गों से गुजर रहे हैं। आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए नगर निकायों और प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस वर्ष सावन मास का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा, जबकि 11 अगस्त को शिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए शामली नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत बनत ने अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग पर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान आगरा नहर मार्ग पर वाहन न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.