संवाददाता, जुलाई 26 -- सावन झूला मेले को लेकर प्रशासन एलर्ट हो गया है। अयोध्या के राम मंदिर में सावन मेला के दौरान आठ अगस्त से 11 अगस्त व 23 से 28 अगस्त के मध्य आम श्रद्धालुओं को पूरे परिसर में बिना पास दर्शन की व्यवस्था पर रोक लगाए जाने की संभावना है। बताया गया कि 8 से 11 अगस्त के बीच अयोध्या में पांच से दस लाख कांवड़िया श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इसी तरह से 23 से 28 अगस्त के मध्य भी सावन झूला मेला अपने चरम पर पहुंचने की स्थिति में भी अधिकतम भीड़ की संभावना है। इसके अलावा भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से ही सावन मेला का शुभारम्भ हो रहा है। इसके कारण भी बिना पास धारक श्रद्धालुओं को पूरे परिसर में दर्शन से रोका जा सकता है।अप्रैल में लागू हुई दर्शन पास व्यवस्था राम मंदिर में पूरे परिसर में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए पहली बार 11...