सावन मेले के प्रथम दिन कड़ाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
कौशाम्बी, अगस्त 4 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में मंगलवार से शुरू हुए चार दिवसीय सावन मेले के प्रथम दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे से ही प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने धाम क्षेत्र के कुबरीघाट, कालेश्वर घाट और हनुमान घाट पर मां गंगा के पावन जल में पुण्य स्नान किया।
श्रद्धालुओं का पूजन गंगा घाट पर स्नान व पूजन के बाद श्रद्धालु कलश में गंगाजल और ध्वज-निशान लेकर पारंपरिक देवी गीत निमिया की डाल मैया डालेली झुलनवा गाते हुए मां शीतला मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। गर्भगृह में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर नारियल, चुनरी, फूल-माला आदि अर्पित किए तथा अपने परिवार बाल बच्चों की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा भैरवनाथ मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.