मुरादाबाद, फरवरी 12 -- थाना नागफनी क्षेत्र में बाबा झारखंडी का मंदिर शहर के प्रमुख शिवालयों में से एक है और पांच सौ से अधिक वर्ष पुराना है। इस मंदिर में बाबा गोरखनाथ की धूनी हमेशा प्रज्जवलित रहती है। मान्यता है कि इसमें उपले और लकड़ी आदि जलाने से मनोकामना पूरी होती है। मंदिर में सावन में चालीस दिन दीपक जलाने का बहुत महत्व है। मंदिर घनी मुस्लिम और हिंदू आबादी के बीच होकर सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक भी बना हुआ है। इस मंदिर में पुजारी एवं महंत भोलेनाथ के पुत्र अमित गोस्वामी ने बताया कि मंदिर का संचालन उनकी पीढ़िया कर रही हैं। पहले उनके बाबा लच्क्षू नाथ, फिर बैजनाथ, फिर उनके बाबा बिहारी नाथ, अब उनके पिता भोले नाथ और उनके साथ वह भी मंदिर की व्यवस्था में लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...