देवघर, जून 22 -- विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा वैद्यनाथधाम में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार किया है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जसीडीह, देवघर, वैद्यनाथधाम और बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन पर करीब 350 से 400 आरपीएफ पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारी एवं महिला आरक्षियों को भी तैनात किया जाएगा। ताकि महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ आवश्यक सहायता भी समय पर मिल सके। श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं के लिए मुख्य प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है। वहीं देवघर, वैद्यनाथधाम और बासुकीनाथ स्टेशनों पर भी लाखों श्रद्धालुओं की ...