सावन में सब्जियों की महंगाई से थाली से घटा स्वाद
गोपालगंज, अगस्त 21 -- गोपालगंज। सावन में एक ओर चीनी, गुड़ और अन्य किचन सामग्री की बढ़ी कीमतें रसोई का खर्च बढ़ा रही हैं, वहीं सब्जियों के भाव में तेजी ने आम परिवारों का बजट और बिगाड़ दिया है। शहर के बाजारों में पिछले एक महीने में कई सब्जियों की कीमत में उल्लेखनीय उछाल आया है। महंगाई का असर ऐसा है कि कई परिवार अब किलो के बजाय जरूरत भर की 250 से 500 ग्राम सब्जी ही खरीद रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्याज Rs.55, धनिया Rs.200 और हरी सब्जियां Rs.60 के पार, चीनी हुई और 'कड़वी'सब्जियों की बढ़ती कीमतें फूलगोभी 80-100 रुपए से बढ़कर 125 रुपए किलो तक पहुंच गई है। परवल का भाव 40 से बढ़कर 50-60 रुपए किलो हो गया है। नेनुआ 15 से बढ़कर 30 रुपए, तरोई 25 से 40 रुपए और भिंडी 20 से बढ़कर 30-35 रुपए किलो बिक रही है। पत्ता गोभी का भाव भी 40 से बढ़कर करीब 60 रुपए किलो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.