सावन में सफर की आसान राह बनेगा एक्सप्रेस-वे
बदायूं, जुलाई 24 -- बदायूं, संवाददाता। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान सफर में आसान बनेगा। कांवड़ यात्रा के चलते ज्यादातर मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू होता है, ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंगा एक्सप्रेस-वे कांवड़ यात्रा के दौरान भी पूरी तरह से खुला रहेगा, जिससे लोगों को बड़ा लाभ होगा। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होने जा रही है। कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने पर शुक्रवार से सोमवार तक जिले में डायवर्जन प्लान लागू होगा। ऐसी स्थिति में इस बार लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, संभल, हरदोई, शाहजहांपुर, उन्नाव, कानपुर आदि के लिये जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन जिलों को जाने वाले लोग अपने नजदीक के कट से एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.