सावन में शुरू होगा पानी की टंकी के नए आरओबी का निर्माण
प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। हाईकोर्ट पानी की टंकी के सामने नए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण की कार्ययोजना पर काम तेज हो गया है। हालांकि अभी पुराने आरओबी को ध्वस्त किया जा रहा है। जिसका 50 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है। सेतु निगम ने सावन मास यानि जुलाई के अंतिम सप्ताह में नए आरओबी के पिलरों की बुनियाद भरने का कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया है। मास तीस जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि हाईकोर्ट के सामने से गुजरने वाले हिस्से की ओर रेलिंग व सुपर स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया जा चुका है। अब खुसरोबाग की ओर के हिस्से में काम कराना बाकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.