सावन में शुरू होगा पानी की टंकी आरओबी का निर्माण कार्य
प्रयागराज, जून 18 -- हाईकोर्ट पानी की टंकी के सामने नए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण की कार्ययोजना पर काम तेज हो गया है। हालांकि अभी पुराने आरओबी को ध्वस्त किया जा रहा है, जिसका 50 फीसदी से अधिक काम पूरा किया जा चुका है। लेकिन सेतु निगम की ओर से सावन मास यानि जुलाई के अंतिम सप्ताह में नए आरओबी के पिलरों की बुनियाद भरने का कार्य शुरू कराए जाने का निर्णय लिया गया है। सावन मास 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। नए आरओबी की लंबाई भी पुराने जैसी ही 600 मीटर निर्धारित की गई है। इसमें सेतु निगम के हिस्से में 540 मीटर की लंबाई और एनसीआर को 40 मीटर हिस्से का निर्माण करना है। निगम की ओर से पुराने आरओबी को ध्वस्त करने का कार्य मई के पहले सप्ताह से प्रारंभ किया गया था। अभी तक आरओबी के हाईकोर्ट स्थित इंट्री प्वाइंट से रेलवे के हिस्से तक की रेलिंग, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.