कौशाम्बी, जुलाई 29 -- भगवान शिव का माह कहे जाने वाले सावन की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। इस माह में पड़ने वाले सोमवार को जहां भक्त उपवास रखेंगे। वहीं, प्रतिदिन शिवालयों में स्थित शिवलिंगों में जलाभिषेक होता है। इतना ही नहीं घरों में मिट्टी के शिवलिंग बनाकर लोगों द्वारा पूरे माह रुद्राभिषेक आदि का आयोजन कराया जाता है। इसके अलावा कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ, नीलकंठ, काशी विश्वनाथ, महाकाल समेत कई ज्योर्तिलिंगों में जलाभिषेक के लिए रवाना होता है। सावन माह को लेकर भगवान शिव के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार की सुबह से ही जहां जिले के कस्बों व गांवों में स्थित शिवमंदिरों की साफ-सफाई की जा रही थी वहीं दूसरी ओर घरों में रुद्राभिषेक कराने के लिए पुरोहितों से पूजन में लगने वाली सामग्री लिखवाई जा रही थी। यह भी पढ़ें- सावन आज ...