सोनभद्र, अगस्त 6 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। पवित्र सावन माह में ऐतिहासिक शिवद्वार धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार की सुबह से ही भगवान उमा-महेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से शिवद्वार क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन और आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। देर शाम तक मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासनिक अमला लगातार व्यवस्था में जुटा रहा। मंदिर प्रबंध समिति के प्रधान पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं और कांवरियों की संख्या कई गुना बढ़ने की सं...