नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Guru Rashifal Shani Vakri Saturn Transit 2026, गुरु अस्त, शनि वक्री सावन राशिफल : कुछ ही दिनों में शनि और गुरु की चाल बदलने वाले हैं। जुलाई के महीने में गुरु और शनि का गोचर होगा। जुलाई खत्म होने से पहले गुरु उदय से अस्त होने जा रहे हैं और शनि मार्गी से वक्री हो जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 जुलाई 2026 से सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है। इस सावन शनि वक्री और गुरु अस्त चाल में गोचर करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई के दिन गुरु अस्त हो जाएंगे और 11 अगस्त तक इसी अवस्था में रहेंगे। वहीं, कर्मफलदाता शनि ग्रह 27 जुलाई के दिन वक्री चाल चलना शुरू करेंगे। शनि लगभग 138 दिन तक 10 दिसंबर तक शनि वक्री रहेंगे। ऐसे में सावन में शनि का वक्री होना और गुरु का अस्त गोचर करना कुछ राशियों को लाभ दे सकता है। आइए जानते हैं-स...