मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को रेलवे के स्टॉल पर सात्विक भोजन मिलेगा। इसके अलावा ट्रेनों में भी सात्विक भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं को लहसून-प्याज रहित भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसे लेकर रेलवे ने दिशा-निर्देश जारी किया है। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर स्थित रेलवे के फूड प्लाजा के कर्मियों ने बताया कि पूरे सावन भर लहसून-प्याज रहित भोजन उपलब्ध होगा। श्रद्धालुओं के भोजन में पवित्रता का विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह व्यवस्था सावन भर ही रहेगी। यह भी पढ़ें- बरहनी-देवघर के बीच 33 दिनों तक दौड़ेगी दैनिक स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...