सिद्धार्थ, अगस्त 9 -- सिद्धार्थनगर। सावन में तराई से मानसून जैसे रूठ गया है। जिले में धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बारिश की आस लगाए किसानों के चेहरे पर भी चिंता साफ नजर आ रही है। खरीफ की फसलों के लिए सावन की बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। फिलहाल छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा भारी बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम में तत्काल बड़े बदलाव की संभावना भी कम है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: सुबह रही हल्की बदली, दिन में छाई रही धूप यह भी पढ़ें- उमस के बीच बदली-बारिश का दौर, खेतों में बढ़ानी होगी निगरानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...